फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थनोआ पंचायत में जल्द लिंक मार्ग बनाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जनसमस्याओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब ने जिला मुख्यालय से सटी थनोआ पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक बैठक का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों ने भी भाग लिया। उन्होंने डीसी को क्षेत्र की समस्याएं बताईं, जिसमें प्रमुख रूप से सड़क को लेकर हो रही परेशानियों को रखा गया। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों लोग मेहनत, मजदूरी व अन्य जरूरी कार्यों से शहर आवाजाही करते हैं। लेकिन, सड़क न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे क्षेत्र का विकास भी नहीं हो पा रहा है।
समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करेंगी। कहा कि बडे़ दुख की बात है कि शहर के समीप होने के बावजूद इस इलाके में अभी तक सड़क नहीं है। इस मामले को लेकर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पीएमजीएसवाई, पीडब्लूडी तथा डीएफओ से बात की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने एक पेड देवस्थान की तरफ से पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की मांग की है। दूसरी सलमेह पुल की तरफ से आठ किलोमीटर सड़क और तीसरी जगानू रोड से लिंक मार्ग तैयार करने की मांग की गई है। डीसी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह सबसे पहले सलमेह रोड से लिंक मार्ग तैयार करवाकर इलाके में सड़क सुविधा प्रदान कर पाएं। इसके लिए वह पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें