फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा समिति ने हलवा बांटकर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/खून। भाजपा की स्थानीय इकाई के सहयोग से उधमपुर के ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) सदस्यों ने ब्लॉक खून में एक विशाल अभिनंदन रैली का आयोजन किया। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह पठानिया मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में वीडीसी की ओर से उग्रवाद के चंगुल से मुक्त करने के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की प्रशंसा की। साथ ही कांग्रेस, नेकां, पीडीपी और अन्य राजनीतिक दलों को जमकर लताड़ा, जो बार-बार वीडीसी को भंग करने की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग वीडीजी को भंग करने की मांग कर रहे हैं, वे सीमा पार अपने आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
वहीं भाजपा के वीडीसी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक मोहन लाल ने इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने के लिए जेकेएनपीपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के नेतृत्व वाली भाजपा ने यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद 27 साल पहले आयोजित और स्थापित वीडीसी को पीएम मोदी के नेतृत्व वाले शासन में नया आकार और रंग दिया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए कठिन प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच रोमेश गुप्ता, चैन सिंह, सुरिंदर सिंह, रमन खजूरिया, मनोज वर्मा, जिला महासचिव कुलदीप सिंह, महासचिव मजालता शिवराम, उपाध्यक्ष माखन लाल, वीडीसी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम चंद, दीवान शर्मा, सुखदेव सिंह, सुरिंदर सिंह, सुभाष वर्मा, ओम प्रकाश, राम सिंह और अन्य वीडीसी सदस्यों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें