फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्त्तव्यों के दौरान रहें समय के पाबंद और अतिरिक्त सतर्क

विज्ञापन
धमपुर जिला पुलिस लाइन में वार्तालाप कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी, जवान व अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने सोमवार को जिला पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों के साथ उनकी शिकायतों के निवारण के लिए एक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दो सौ से अधिक अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुरुआत में एसएसपी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा। अधिकारियों व जवानों की तरफ से रखी गई मांगों पर एसएसपी ने सुनवाई की, और उनकी अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया। अन्य को उनके तत्काल निवारण के लिए संबंधित क्वार्टरों को सिफारिश की। प्रतिभागियों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने कर्तव्यों के दौरान समय के पाबंद और अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई।
उन्हें रैंक और फाइल के बीच उचित अनुशासन बनाए रखने और ड्यूटी के समय मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने के लिए कहा। एसएसपी ने जवानों को बैरकों, मैस, सामान की सफाई के संबंध में उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एएसपी उधमपुर अनवर उल हक, डीएसपी डीएआर डीपीएल शाहिद नहीम, डीएसपी हेडक्वार्टर साहिल महाजन, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें