फोटो....महिला शक्ति केंद्र ने जागरुकता सप्ताह मनाया।
- फोटो : UDHAMPUR
अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर हुए जागरुकता कार्यक्रम
किश्तवाड़। डीसी किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा के निर्देश पर और जिला समाज कल्याण अधिकारी तारिक परवेज काजी के समग्र पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय महिला शक्ति केंद्र किश्तवाड़ ने सोमवार को जागरुकता अभियान चलाकर अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया। अपर प्राइमरी स्कूल और गर्ल्स स्कूल सेमना किश्तवाड़ में कार्यक्रम हुआ। महिला शक्ति केंद्र टीम ने शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत कर कहा कि यह दुनिया भर में महिलाओं और लैंगिक मुद्दों के बारे में उत्सव, शिक्षा, जागरुकता का सप्ताह है। इसके अलावा महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न के लिए एक वैश्विक दिवस है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम पूर्वाग्रह को तोड़ें है। इसलिए हम सभी को समय बिताने, बातचीत करने और लैंगिक रुढ़ियों, भेदभाव और पूर्वाग्रह को चुनौती देने और रोकने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है। संवाद
फोटो....महिला शक्ति केंद्र ने जागरुकता सप्ताह मनाया।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो....महिलस्त्र शक्ति केंद्र ने जागरुकता सप्ताह मनाया।- फोटो : UDHAMPUR