फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित डीपीसी, स्थानांतरण मामले का जल्द हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर शिक्षक मास्टर एसोसिएशन ने शिक्षकों और मास्टरों के ज्वलंत मुद्दों को जल्द हल करने की मांग उठाई गई है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में शिक्षकों की डीपीसी और स्थानांतरण का मुद्दा उठाते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव से जल्द कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आश्वासनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कई पद रिक्त पड़े हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने और ग्रेड को बढ़ाने की भी अपील की।
विज्ञापन

कहा कि एसएसए के हेडटीचर्स के सभी पदों को नॉन प्लान मास्टर्स में परिवर्तित करके इस मुद्दे को हल करना चाहिए। साथ ही फोरम सदस्यों ने 469 आदेश का मुद्दा उठाते हुए इसे फिर से शुरू करने की मांग की। विवेक गुप्ता ने निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू से मांग की है कि दिसंबर 2005 के बाद दाखिला लेने वाले विज्ञान के सभी दूरस्थ डिग्री धारकों को छोड़कर शिक्षकों और परास्नातक की पीजी वरिष्ठता सूची को अपडेट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें