उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में मेटाडोर स्टैंड के नजदीक मेटाडोर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मेटाडोर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार रात करीब आठ बजे मेटाडोर (जेके14ई-5009) ने राहगीर बेली राम निवासी (66) निवासी जिब थाती को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मेटाडोर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्ता कर लिया है।