चिनैनी। कस्बे के जलशक्ति विभाग के कार्यालय में सोमवार को पीएचई वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन करने के साथ ही सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
बैठक में बताया गया कि सीपी वर्कर्स का वेतन साढे़ पांच साल से बकाया है, जिसे जल्द जारी किया जाए। इसके अलावा सितंबर, 2020 को 24 दिन का वेतन जारी हुआ था और नबंवर माह का 17 दिन का वेतन दिया गया था। बकाया वेतन को अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसलिए हर माह नियमित रूप से वेतन जारी किया जाए। बैठक में बरकत अली, दरबार सिंह, गणेश चंद, जगदीश चंद्र व सतपाल आदि मौजूद रहे।