किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को बीडीसी और डीडीसी की एक बैठक हुई। इसमें पीएमजीएसवाई के तहत चरण तीन की कनेक्टिविटी के लिए ब्लॉक रूरल रोड प्लांस और डिस्ट्रिक्ट रूरल रोड प्लान को मंजूरी दी।
बैठक में चरण तीन कनेक्टिविटी की विभिन्न विशेषताओं के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा 250 से अधिक व्यक्तियों के गांवों का विवरण डीडीसी सदस्यों और बीडीसी अध्यक्षों के बीच सत्यापन, प्रतिक्रिया और के लिए परिचालित किया। ब्लॉक ग्रामीण सड़क योजना और जिला ग्रामीण सड़क योजना को मंजूरी देने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। इस मौके पर सभी बीडीसी चेयरमैन और डीडीसी सदस्य मौजूद रहे।