फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के अस्थायी कार्यकाल को सर्विस रिकार्ड में करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पांच वर्ष के अस्थायी कार्यकाल को सर्विस रिकार्ड में शामिल करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर रविवार को जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी उधमपुर इकाई की एक बैठक हुई। इसमें राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कमेटी के सदस्यों के साथ मांगों को लेकर चर्चा कर सरकार से जल्द कदम उठाने मांग की।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बैठक आयोजित की गई। विनोद शर्मा ने कहा कि सबको सरकार ने आरईटी शिक्षक बनाकर पांच वर्ष तक काम करवाया गया। पांच वर्ष के बाद सभी स्थायी शिक्षकों की श्रेणी में आए। जब सर्विस बुक तैयार करने का समय आया तो पांच वर्ष के अस्थायी कार्यकाल को सर्विस बुक में शामिल नहीं किया जा रहा है, जोकि गलत है। अगर पांच वर्ष के कार्यकाल को सर्विस बुक में शामिल नहीं किया जाता है कि कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों शिक्षकों को पांच वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने के बाद भी स्थायी शिक्षक नहीं बनाया गया है। इनकी फाइलें शिक्षा निदेशक, सीईओ और जेडईओ के कार्यालय में पड़ी हैं। शिक्षक लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं। सरकार की तरफ से आरईटी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति को लागू नहीं किया जा रहा है। आरइटी शिक्षक करीब 20 वर्ष से एक ही स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। इससे सबसे अधिक महिला आरईटी शिक्षक परेशान हैं। इनके लिए शादी के बाद इन स्कूलों में काम करना बहुत मुश्किल हो चुका है। उनकी कमेटी ने कई बार मांगों को शिक्षा विभाग व सरकार के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें