फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार सुरक्षा कर्मियों सहित पांच लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी के संपर्क में रहने पर 20 के करीब लोगों के क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों में चार सुरक्षाकर्मी है और एक स्थानीय निवासी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वैक्सीन देने के साथ टेस्टिंग का काम भी तेजी से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने से लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। हर रोज एक या फिर दो लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। बीच में कोई एक दिन ऐसा निकल रहा है, जब पांच या फिर इससे अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों को संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि 15 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
रविवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार सुरक्षाकर्मी हैं, जोकि शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात थे। इसके साथ एक स्थानीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाकर कोरोना टेस्ट भी करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना के कुल 4219 मामले हो गए हैं। इनमें से 4143 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 19 सक्रिय मामले रह गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेेशन पर रखा गया है। 25 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं और दो लोग प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखे गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें