फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ईद-उल-अजहा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
ईद उल अजहा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व संबं​धित विभाग के अ​धिकारी बैठक करते।
विज्ञापन
- प्रशासन ने की बैठक जारी किए दिशा निर्देश
विज्ञापन

उधमपुर। आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स उधमपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता में संबंधित जिला अधिकारियों की बैठक हुई।
ईद-उल-अजहा के उत्सव के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन वाहन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दरों की जांच और शहर में उचित सफाई व्यवस्था पर विस्तार से विमर्श हुआ। बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों को जिले में जलापूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन वाहन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा समुचित सफाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका को शहरों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों की दरों और गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की एक टीम विशेष रूप से त्योहार के दिनों में बाजार का लगातार दौरा करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक कीमत न वसूली जाए और लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को त्योहार के दौरान ईदगाह और जामिया मस्जिद उधमपुर में मेडिकेयर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस को शहर के ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात करने के अलावा यातायात पुलिस द्वारा यातायात विनियमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद अशोक नागपुरे, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सीईओ पीडीए, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल और अन्य जिला अधिकारियों के अलावा नागरिक समाज के सदस्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें