फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरीय रेलवे यूनियन ने किया बैठक का अयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन में पठानकोट से कश्मीर तक बनाए डिवीजन इलेक्ट्रिक इंजीनियर सुरेश कुमार सहित जम्मू तवी से कटड़ा के इलेक्ट्रिक ऑफिस के साथ उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की मीटिंग हुई। जिसमें निलेश कुमार जम्मू ब्रांच अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

बैठक में आठ सूत्रीय मांग यूनियन ने रखीं, जिनकी सभी मांगो को अधिकारियों ने जायज बताया और तुरंत लेटर बनाकर करवाई की बात की। यूनियन ब्रांच अध्यक्ष ने बताया कि नौ महीने से क्वार्टर खाली पड़े हैं, जिन्हें अब तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया। लेटर बनाकर तीनों क्वार्टर को कर्मचारियों को दिया जाए। स्टेशन के साथ सौ क्वार्टर तैयार हो रहे हैं। उनका कहना हैं कि क्वार्टर सभी को मिलना आवश्यक है। इसके लिये कर्मचारियों में जिनका नंबर पहले हो, उसे क्वार्टर दिया जाए।
पीटीओ कर्मचारियों को अभी तक पास नहीं मिले हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात की गई। इसके अलावा लिपिक के काम जैसे ओवर टाइम, आदि पर चर्चा हुई, और जल्द ही रेलवे कॉलोनी में और स्ट्रीट लाइट लगने की बात रखी गई। सभी जरूरी आठ मांगों को अफसरों ने स्वीकार किया और कार्यवाही भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें