फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अनाज भंडारण योजना के लिए भूमि की होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला स्तरीय सहकारिता विकास समिति की पांचवीं बैठक जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों और समिति सदस्यों को समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी व समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र और किसान खिदमत घर के रूप में क्रियाशील करने, अनाज भंडारण योजना के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने तथा पैक्स के कम्प्यूटरीकरण के दूसरे चरण के तहत मामलों को शीघ्र स्वीकृत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उप पंजीयक सहकारिता समितियां कृषि मिर्जा मुमताज इकबाल, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विनोद कुमार, सहायक आयुक्त पंचायती राज नीरज शर्मा, सहायक निदेशक हस्तशिल्प प्रदीप शान, मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल, सहायक पंजीयक सहकारिता अमित शर्मा व संजय सिंह, शाखा प्रबंधक जेसीसीबी समीर नबी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें