फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार रोड किनारे अतिक्रमण के खिलाफ चलाया पीला पंजा, खोखे और रेहड़ियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो घंटे तक सलाथिया चौक से सैलां तालाब के बीच 16 ढांचे हटाए
विज्ञापन


उधमपुर। नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को शहर में पीला पंजा चलाया। इस दौरान सलाथिया चौक से सैलां तालाब के बीच कार्रवाई करते हुए 16 ढांचे हटाए, जिनमें खोखे और रेहड़ियां शामिल हैं। लगभग दो घंटे तक कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया। धार रोड पर जाम लगने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया।
अभियान दोपहर तीन बजे सीईओ सद्दाम हुसैन के नेतृत्व और टैक्स इंस्पेक्टर रामपाल की देखरेख में शुरू हुआ। जेसीबी के साथ टीम ने सबसे पहले सलाथिया चौक पर कार्रवाई की। इस कारण लोगों में हड़कंंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और जेसीबी के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कब्जाधारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लगभग चार दशक से सलाथिया चौक पर धार रोड किनारे कारोबार कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कई बार लाइसेंस के लिए अप्लाई किया लेकिन विभाग ने आनाकानी कर टाल दिया। अब लाइसेंस न होने का हवाला देकर कारोबार को खत्म कर दिया जबकि हर सड़क और चौराहे पर प्रवासियों की रेहड़ियां लगी हैं, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यहां दो खोखे हटाने के बाद टीम आगे बढ़ गई और फिर सैलां तालाब तक रेहड़ियों को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान बिना लाइसेंस की रेहड़ियों और खोखों को हटाया गया है। कुछ लोग बेबुनियाद आरोप दे रहे हैं। शहर में ऐसा कोई रेहड़ी संचालक नहीं है जो चार दशक से बिना लाइसेंस के काम कर रहा हो। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें