उधमपुर। उधमपुर के जखैनी इलाके में वीरवार को युवाओं को सीरिंज मुहैया करवाने पर सील किया गया है। यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल विभाग की ओर से की गई है। इसमें केमिस्ट पर युवाओं को ड्रग्स से सबंधित सामग्री उपलब्ध करवाने का आरोप है।
वीरवार को पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने रैना मेडिकल स्टोर में दबिश दी। इस दौरान छानबीन करने के बाद मेडिकल स्टोर से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से सूचना मिली थी। ड्रग्स मामले में पकड़े गए कुछ युवाओं ने मेडिकल हॉल से ड्रग्स के लिए सीरिंज मुहैया करवाने का खुलासा किया था, जिसके बाद मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई है। अगले आदेश तक दुकान को सील किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच जारी है।