फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला अस्पताल में पुराना गेट बंद करने पर केमिस्ट दुकानदारों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के अस्पताल में पुराने गेट को बंद करने पर केमिस्ट दुकानदारों ने अस्पताल परिसर के सामने गेट के पास धरना लगा दिया। उनकी मांग थी कि पुराने गेट को बंद नहीं किया जाए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने नए गेट को खोलकर रखने को कहा है और पुराने गेट को बंद कर दिया है। जिस पर दवा विक्रेताओं ने ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि इससे उनका कारोबार समाप्त हो जाएगा, गेट बंद नहीं किया जाना चाहिए। गेट खोल दिया जाए जिस पर थाना प्रभारी फिरदोस अहमद ने आकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। दुकानदारों के हक में स्थानीय कुछ नेता भी सामने आए और कहा कि जबसे अस्पताल बना है तब से लेकर अभी तक ये गेट खुला था। बेशक नया गेट लगाया गया हो परंतु पुराने को बंद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुराना गेट खोला नहीं गया तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें