फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उचित रिकाॅर्ड न रखने पर मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
टिकरी के संदरानी में दवाइयों की दुकान की जांच करते हुए टीम।
विज्ञापन
उधमपुर। नियंत्रित पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सहायक औषधि नियंत्रक के साथ संदरानी, टिकरी में सोमवार को गणेश मेडिकोज को सील कर दिया। उचित रिकॉर्ड न बनाए रखने और कानून द्वारा अनिवार्य रूप से वैध नुस्खे के बिना दवाएं बेचने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रोपराइटर पारुष शर्मा निवासी लेहनु, टिकरी के कब्जे से बिना किसी बिक्री या खरीद रिकॉर्ड या वैध मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के प्रीगैबलिन कैप्सूल के 60 पैकेट और 10 टेपेंटाडोल कैप्सूल बरामद और जब्त किए।
पुलिस ने सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों को नियंत्रित दवाओं की बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त चेतावनी जारी की है। इन मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें