फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्किल लैब में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा बीएलएस प्रमाणन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) में स्किल एंड सिमुलेशन लैब द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और प्राथमिक उपचार पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
यह लैब अप्रैल 2025 में श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के निर्देश पर स्थापित की गई थी। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटड़ा के नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एचए) मान्यता प्राप्त बीएलएस सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन



इस प्रशिक्षण में एएचए से प्रमाणित विशेषज्ञों और एसएमवीडीआईएमई के अनुभवी शिक्षकों ने सहयोग किया है। लैब में हाई-फिडेलिटी मेडिकल सिमुलेटर्स और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे प्रतिभागियों को रियल-टाइम मेडिकल इमरजेंसी से निपटने का अनुभव मिल रहा है। इस अवसर पर एसएमवीडीआईएमई के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा, एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख डॉ. वनीला चोपड़ा, आपातकालीन चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. सुहैल मुर्तज़ा नाज़की तथा सोनम मिन्हास और हरप्रीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह लैब न केवल मेडिकल छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करेगी, बल्कि नवाचार और उद्यमिता को भी बढ़ावा देगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आपातकालीन स्थितियों में जान बचाने की क्षमता बढ़ेगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए जीवन रक्षक कौशल और ज्ञान से सुसज्जित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें