फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्थायी सुविधाओं के सहारे खेल विभाग करवा रहा जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
मिनी स्टेडियम उधमपुर में ​​खिलाड़ियों के लिए मौजूद अस्थायी शौचालय।
विज्ञापन
-खिलाड़ियों के लिए पेयजल व शौचालय का स्थायी प्रबंध नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में नाममात्र की अस्थायी सुविधाओं के सहारे खेल विभाग जोनल स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं करवा रहा है। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान में पीने के पानी से लेकर शौचालय और स्वच्छता तक का उचित प्रबंध नहीं हैं।
पानी के लिए विभाग की तरफ से रोजाना तीन से चार कैंपर्स मंगवाए जा रहे हैं और वाॅशरूम के लिए मोबाइल शौचालयों का प्रबंध किया गया है। खस्ताहाल मैदान और वर्तमान में तपती गर्मी में खेल मैदान में मूलभूत सुविधाओं की यह कमी खिलाड़ियों के लिए काफी परेशानी पैदा कर रही है। खिलाड़ी न चाहते हुए भी इन्हीें अस्थायी प्रबंधों के सहारे खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर शहर के खेल प्रेमियों का कहना है कि वर्तमान में चल रहीं खेल प्रतियोगितओं में जिला के करीब 400 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इतने अधिक छात्रों के लिए इस भीषण गर्मी में खेल विभाग के यह नाममात्र के अस्थायी प्रबंध नाकाफी है। इससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
रोहित सिंह, नीरज गुप्ता, विनोद कुमार, यशपाल शर्मा व अन्य ने कहा कि खेल मैदान में सुविधाओं की कमी काफी समय से चली आ रही है। विभाग हर साल इसी तरह के नाममात्र के अस्थायी प्रबंधों से खेल प्रतियोगिताएं करवाता हैं। इससे हर साल खिलाड़ी यहां परेशान होते हैं। उन्हें पीने तक के लिए पर्याप्त पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाता है। लेकिन इसके बावजूद विभाग स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाता है, जो काफी चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

-
कोट...
स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी चिंताजनक है। इससे खेल विभाग भी परेशान हैं। सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल खेल विभाग चल रहीं खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है। पीने के पानी से लेकर शौचालयों तक का अस्थायी प्रबंध किया गया है।
ज्योति गुप्ता, जेडईपीओ जिब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें