फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निरंकारी भवन में 31 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए ​शिविर में रक्तदान करते लोग।
विज्ञापन
उधमपुर। मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने वीरवार को संत निरंकारी भवन उधमपुर शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे 31 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डीसी सलोनी राय मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे डीसी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। जोनल इंचार्ज महात्मा बीपी सिंह ने बताया कि प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता मानव एकता दिवस निरंकारी मिशन की ओर से प्रति वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में मनाया जाता है। देशभर में रक्तदान की प्रेरक शृंखला आरंभ होती है, जो निस्वार्थ सेवा भावना की सामूहिक जागृति का स्वरूप बनकर पूरे वर्ष समाज में प्रवाहित होती रहती है।
इस वर्ष भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से पूरे भारतवर्ष की लगभग 500 से अधिक शाखाओं पर रक्तदान शिविरों की अविरल शृंखला आयोजित की गई है। युगदृष्टा बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य बोध के माध्यम से समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त कर, नशा मुक्ति, सादा विवाह और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जोड़ने जैसे लोक-कल्याणकारी अभियानों की प्रेरक शुरुआत की। उनके पावन मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए बाबा हरदेव सिंह ने रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं का अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें