संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के सुनेत्र गांव में करंट लगने से 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनु देवी पुत्री रोशन लाल निवासी सुनेत्र ए मोड़ा आरा के रूप में हुई है। मृतक युवती के पिता रोशन लाल ने बताया कि घर पर बिजली का काम करवाया जा रहा था। वीरवार शाम लगभग पांच बजे बिजली के तार से उनकी बेटी को करंट का जोरदार झटका लगा।उन्होंने किसी तरह उसे तार से छुड़वाया। उसके बाद युवती को रामनगर उप जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।