फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीसी रियासी और कटड़ा वारियर्स ने दर्ज की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 प्रतियोगिता में बुुधवार को दो मुकाबले खेले गए हैं। इसमें एमसीसी रियासी और कटड़ा वारियर्स ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एमसीसी रियासी और सीसीसी चंडीगढ़ के बीच हुआ। एमसीसी कटड़ा की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 बनाए और जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सीसीसी चंडीगढ़ की टीम की पारी 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन पर ही सिमट गई। इस तरह से एमसीसी कटड़ा की टीम ने 86 रन से जीत हासिल की है। प्रतियोगिता में एमसीसी की ओर से 38 गेंद में 54 रन बनाने वाले निखिल को मैन आफ द मैच चुना गया। एमसीसी के सुमित ने दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
दूसरा मुकाबला दोपहर को कटड़ा वारियर्स और आरएस पुरा लिजेंड्स के मध्य हुआ। कटड़ा वारियर्स ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए और 235 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में आरएसपुरा लिजेंडस 126 रन पर ही आल आउट हो गई। इस तहर कटड़ा वारियर्स ने 109 रन से जीत हासिल की। वारियरस की ओर से 34 गेंद में 81 रन बनाने वाले मंजूर पंडव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वारियर्स के लिए सुभम ने 31 गेंद में 51 रन बनाए। लिजेंडस की ओर से 42 गेंद में 46 रन बनाने वाले अश्वनी टॉप स्कोरर रहे। वहीं, विशाल ने चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें