उधमपुर/पंचैरी। आईटीबीपी की 15वीं वाहिनी की ओर से कमांडेंट धीरेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन व उप कमांडेंट गौरव साह के मार्गदर्शन में पंचैरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस मौके पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ पंचायत सदस्यों ने किया। शिविर में ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के बारे में भी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने कैंप के आयोजन के लिए आईटीबीपी की 15वीं वाहिनी का आभार व्यक्त किया।