फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से भरी मेटाडोर पलटी, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर थर्ड इलाके में शुक्रवार देर रात मेटाडोर पलटने से 12 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच की हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायल महाराष्ट्र और दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पटनीटॉप से कटड़ा की तरफ जा रही मेटाडोर (जेके02एआर-1004) थर्ड इलाके में अनियंत्रित हो कर हाईवे पर पलट गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
यह लोग हुए हैं घायल
घायलों की पहचान रविंद्र सिंह पुत्र शिवाजी, संपत पुत्र विठ्ठल निवासी अहमद नगर, सोमनाथ पुत्र पांदरी नाथ, संबा पुत्र राम चंद्रा निवासी चिमसपुर, तुषार पुत्र लक्ष्मण निवासी शिरड़ी, परमीत तांबे पुत्र बापेर साहिब निवासी अहमद नगर, नैनेश वारी पुत्र सामनाथ निवासी अहमदनगर और सुभाष तांबे पुत्र थाकजी तांबे निवासी चिमसपुर (महाराष्ट्र), प्रीती पत्नी बृजराज निवासी राजपुरी उत्तर नगर, वर्षा पुत्री अंतरी देवी निवासी कश्मीर नगर, नीलम पुत्री राम सिंह और अनीता पत्नी धूप सिंह निवासी (नई दिल्ली) के रूप में हुई है। इनमें से सोमनाथ, प्रीती, वर्षा, नीलम और अनीता को जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें