फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां वैष्णो का दरबार बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दरबार में बनाया गया स्वागत द्धारसंवाद
विज्ञापन
- चैत्र नवरात्र आज से, देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आ रहे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे है। इस पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया है। इस वर्ष भी मां के दरबार की रंग-बिरंगे और ताजे फूलों से सजावट की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं और इस दिव्य सजावट को निहार रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी माता के दरबार की अलौकिक साज-सज्जा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। नवरात्र को लेकर माता के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु न केवल महामाई के दर्शन कर रहे हैं बल्कि भव्य सजावट को देखकर भाव-विभोर हो रहे हैं। श्राइन बोर्ड के मुताबिक नवरात्र के दौरान भक्तजनों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, इसलिए विशेष तैयारियां की जाती हैं ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के दरबार की भव्य सजावट भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का संचार कर रही है। आमिल फार्मेसी के मालिक केके शर्मा हर वर्ष माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए विशेष फूलों की सजावट करवाते हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मंदिर परिसर सहित धर्मनगरी व मार्ग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दर्शन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के दरबार की यह अनुपम सजावट नवरात्र के दौरान आस्था और भक्ति का एक अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही है जिसे देखने और अनुभव करने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें