चिनैनी पहुंची छड़ी यात्रा में श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए: स्रोत: संवाद
चिनैनी। हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र के पावन अवसर पर चिनैनी के कुद से श्री माता वैष्णो देवी के दरबार तक 23वीं छड़ी यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु मां वैष्णो का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे । शनिवार दोपहर के समय कुद से छड़ी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गाड़ी पर सवार होकर माता रानी का भजन संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ते गए। डोगरा फ्रंट शिवसेना कुद के प्रधान श्यामलाल ने बताया कि यह छड़ी यात्रा देश में सुख-शांति की कामना को लेकर निकाली गई है। सभी श्रद्धालु माता रानी के दरबार में जाकर माथा टेकेंगे। भक्तजन प्रथम नवरात्र पर मां के दरबार में शीश झुकाएंगे और उसके बाद वापस आ जाएंगे। संवाद