फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश के 11 जिलों सहित उधमपुर में वीरवार शाम सात से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक लगने वाले लॉकडाउन के मद्देनजर दिनभर बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिली। शादियों का सीजन होने के कारण लोगों ने खूब खरीदारी की। वहीं, दिनभर शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली हैं।
विज्ञापन

84 घंटे के लॉकडाउन के शुरू होने से पहले वीरवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में लोगों का हुजूम देखने को मिला। बाजारों में कई बार लगे जाम से लोगों को समस्या से दोचार होना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले 50 प्रतिशत दुकानें खोलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब 84 घंटे के लॉकडाउन से परेशान होना पड़ेगा। विशेषतौर पर जिन घरों में शादी, मुंडन आदि के समारोह हैं वहां पर अधिक दिक्कत होगी। गाड़ियां पहले से ही बंद है। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते शानिवार को रात आठ से सोमवार सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। अब दोबारा वीरवार शाम सात से सोमवार सुबह सात बजे के आदेश के बाद वीरवार को दिनभर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह नौ बजे दुकानों के खुलते ही लोगों का बाजारों में पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ही भीड़ में इजाफा होता गया। लोगों को लाइनों में लगकर बारी का इंजतार करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें