फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने किया मजालता और थलोरा बाजार का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। नायब तहसीलदार करनैल सिंह ने वीरवार को मजालता और थलोरा बाजार का दौरा किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान और प्रमुख दुकानदारों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के संदर्भ में चर्चा की। दुकानदारों को बताया गया कि इस दौरान जरूरी सेवाआें वाली दुकानें ही खुली रहेंगी। व्यापार मंडल प्रधान और दुकानदारों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। बाद में उन्होंने पीएचसी मजालता और कोरोना सैंपलिंग केंद्र बट्टल का भी दौरा किया गया। उन्होंने सभी पीआरआई सदस्यों से टीकाकरण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें