रामबन। जिला प्रशासन रामबन ने वीरवार को सनासर घास के मैदान में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की प्रस्तावना के रूप में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस सत्र में उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व शौकत हयात मट्टू और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों की ओर से अपने साथियों परिवारों और समुदायों के बीच योग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। संवाद