फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में स्थान प्राप्त किया

Fri, 20 Jun 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के 801-1000 बैंड में स्थान हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मान्यता एसएमवीडीयू को वैश्विक रूप से अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हुई है और अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान नवाचार के लिए इसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। टीएचई एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में एसएमवीडीयू को 301-350 बैंड में स्थान दिया गया है जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त टीएचई इंडिया रैंकिंग 2025 में एसएमवीडीयू ने 801-1000 बैंड में अपना स्थान बनाए रखा। वैश्विक और राष्ट्रीय रैंकिंग में एसएमवीडीयू की लगातार बढ़ती प्रगति विश्व स्तरीय संस्थान और नवाचार, छात्रवृत्ति और परिवर्तनकारी शिक्षा का केंद्र बनने के इसके दृष्टिकोण का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें