उधमपुर। शहीद पीएसआई दीपक शर्मा स्मृति खेल टूर्नामेंट के वाॅलीबाल मैच का उद्घाटन मिनी स्टेडियम में एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे किया। इसमें खो-खो, वाॅलीबाल, रस्साकशी और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं शामिल हैं।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 6 वाॅलीबाल टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच फ्यूजन वाॅलीबाल क्लब और उधमपुर वाॅलीबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें जिसमें उधमपुर वाॅलीबाल क्लब विजयी रहा। इस आयोजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और यह शहीद पीएसआई दीपक शर्मा को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि थी। इस तरह की पहल युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल रखने और नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने में भी सहायक होती हैं।