फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में खुले बाजार, खरीदारी करने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। व्यापार मंडल की ओर से घोषित गर्मी की तीन छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को बाजार खुल गए। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए चिनैनी पहुंचे। बाजारों में लोगों की चहल-पहल रही। इसके साथ ही यात्री वाहनों में भीड़ नजर आई।
बता दें कि चिनैनी व्यापार मंडल ने 19 से 21 जून तक गर्मी की घुट्टियां घोषित की थीं। इस समयावधि में दवा की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं इन छुट्टियों में व्यापारी भी अपने परिवार सहित घूमने के लिए गए। कोई जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप तो कोई भद्रवाह, श्रीनगर, लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व अन्य जगहों पर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार को दुकानें खुलने के बाद काफी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंचे। कई दुकानदार छुट्टियों के दौरान बिताए गए समय के बारे में चर्चा करते भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें