फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन कई छात्रों ने लिया दाखिला, दूसरी कट ऑफ मेरिट लिस्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पहली कट ऑफ मेरिट के तहत शनिवार को अंतिम दिन सैकड़ों छात्र व छात्राओं ने सरकारी महिला व डिग्री कॉलेज में फार्म व फीस जमा कर दाखिला लिया है। दाखिले के चाहवान विद्यार्थी सुबह से ही कॉलेज पहुंच गए थे और दोपहर तक प्रक्रिया चलती रही। सोमवार को दूसरी कट ऑफ मैरिट लिस्ट जारी होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

16 अगस्त को पहली कट ऑफ मेरिट जारी होने के बाद से कॉलेजों में छात्र व छात्राओं का दाखिले के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। पांच दिन तक रोजाना सैकड़ों विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला लिया है। पहली सूची के तहत शनिवार को दाखिले का आखिरी दिन था। इसलिए सरकारी महिला और डिग्री कॉलेज में सुबह से ही विद्यार्थी पहुंच गए थे और घंटों इंतजार कर दाखिला हासिल की। फीस जमा करवाने के बाद छात्र व छात्राओं की खुशी देखते ही बनती थी। अब सभी को कॉलेज खुलने का इंतजार है। इसके अलावा जिन्हें दाखिला नहीं मिला है वह दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार सुबह दूसरी सूची जारी होगी। वहीं, जिन्होंने शनिवार शाम तक पहली सूची के तहत दाखिला नहीं लिया है उन्हें अब सोमवार से लेट फीस अदा कर दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें