रामनगर। कस्बे के प्याला गांव का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले 17 दिन से लापता है। परिजन ने गुमशुदगी की लिखित शिकायत रामनगर थाने में दी है। लापता व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (35) पुत्र सिंदूर लाल के रूप में हुई है ।
लापता व्यक्ति की पत्नी सत्या देवी ने बताया कि नौ जून को उनके पति घर से सांबा में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद चार जुलाई तक फोन के जरिए बात होती रही लेकिन पांच जुलाई से पति का मोबाइल बंद आ रहा है। उनको रिश्तेदारों और सांबा में कई जगहों पर जाकर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रामनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सत्या देवी ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। पति के अलावा उनका कोई सहारा नहीं है। उनकी पुलिस प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द उनके पति को ढूंढा जाए।