फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लगने से तीन बेटियों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर सात स्थित पाइन विला गेस्ट हाउस इलाके में तीन बच्चियों के पिता की संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक की मौत उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लगने से हुई है। मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। वह लेह में ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही वह लेह से घर लौटा था। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें