फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहाड़ से मलबा गिरने से छह घंटे बंद रहा मजुआ-रसेन मार्ग

विज्ञापन
रसेन मार्ग पर पड़े मलवे को हटाती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। मजुआ-रसेन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर पहाड़ से मलबा गिरने की वजह से शुक्रवार देर रात छह घंटे तक आवाजाही बंद रही। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर पस्सियां हटाकर दोपहर बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल करवाया।
शुक्रवार देर रात को तेज बारिश होने पर मजुआ गांव से रसेन गांव तक मार्ग के दस हिस्सों पर पहाड़ से मलबर गिरने की वजह से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इस कारण आने-जाने वाले यात्री वाहन चालकों को कई घंटे तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। छोटे यात्री वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई विभाग के जेई साहिल खजूरिया ने बताया कि शनिवार सुबह मार्ग बंद होने की सूचना मिली। सुबह आठ बजे जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा गया और मार्ग पर पड़ी पस्सियों को हटाने का काम शुरू किया गया। मजुआ से रसेन आठ किलोमीटर मार्ग के दस से अधिक हिस्सों पर पस्सियां पड़ी हुई थीं। इन्हें हटाने के लिए छह घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे तक यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें