फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बड़ा हादसा: 200 फीट खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, तीन जवान बलिदान, कई घायल

Thu, 07 Aug 2025 11:51 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान बलिदान। हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन जवान घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कदवा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन जवान बलिदान हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन


हादसे के पीछे कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खराब सड़क या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें