उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान बलिदान। हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन जवान घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कदवा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन जवान बलिदान हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को रेस्क्यू कर बसंतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।