मजालता। खेल विभाग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ आयोजक।
मजालता। युवा सेवा एवं खेल विभाग के क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी मजालता करतार सिंह ने महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा के संरक्षण और जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में लड़कों की अंतर-विद्यालय क्षेत्रीय स्तरीय टूर्नामेंट अंडर - 14 आयु वर्ग का आयोजन किया। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, योग, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन और हैंडबॉल जैसे विभिन्न कार्यक्रम सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मजालता में खेले गए।उप-प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मजालता मोहल लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पहले दिन के परिणाम-
खेल - विजेता - उपविजेता
खो-खो - एमएस चानी मानसर - एचएस जंसाल
कबड्डी - एचएसएस गढ़ धम्मा - एमएस चनी मानसर
वाॅलीबॉल - चनी मानसर - एचएसएस गढ़ धम्मा
शतरंज - एमएस परडाई - एमएस चनी मानसर
इसके अलावा योगा के ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों से चार उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं का चयन किया गया। जबकि कुश्ती के 35 किलो में एचएस बारीगढ़ और 38 किलो एचएसएस गढ़ धम्मा विजेता रहे। बैडमिंटन के ट्रायल में विभिन्न स्कूलों के चार उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं का चयन किया गया।
कार्यक्रम में दलीप सिंह, राकेश शर्मा, दविंदर शर्मा, करतार चंद, सुभाष चंद्र, सुशील कुमार सिंह, जुगल किशोर, राज कुमार, चरण दास, सुरेश कुमार, अरुण देव सिंह, भूषण कुमार, वरुण गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोहर लाल, विक्रांत शर्मा, कुलदीप कुमार, सोनिका गुप्ता, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे। संवाद