उधमपुर। नृसिंह मंदिर क्रिमची में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह कलश यात्रा नजदीक के जलकुंड से जल भरने के बाद वापस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इसमें संत पीयुष महाराज ने संगत को अपने प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने बताया कि क्रिमची वासियों की तरफ से आयोजित यह कथा सप्ताह 11 मई तक चलेगा और समापन पर विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा। संवाद