चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी में एसडीएम परवेज अहमद नायक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें मुख्य समारोह में होने कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वालों के आरटीपीसीआर और आने वालों के कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है। बिना रिपार्ट के किसी को भी समारोह स्थल में इंट्री नहीं मिलेगी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और टीम मुहैया करवाने और जलशक्ति विभाग को बैरिकेडिंग करने सहित पानी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। पीडीडी को बिजली का प्रबंध करने के लिए कहा है। मुख्यातिथि के स्वागत से लेकर स्टेज और टैंट की जिम्मेदारी के लिए कमेटी का गठन किया गया। वहीं, मार्चपास्ट में इस बार केवल तीन टुकड़ियों के ही हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया और सिर्फ पांच ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रिफ्रेशमेंट की भी जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई।