महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
उधमपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से महात्मा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुमित मगोत्रा ने महात्मा गांधी की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से ने बिड़ला हाउस के परिसर में गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने बिना हथियार के ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक अहिंसक आंदोलन खड़ा किया और भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मगोत्रा ने कहा कि हम सबको महात्मा गांधी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए और यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।