डोडा। तहसील मोहल्ला के परशोला नाले के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।
अधिकारियों ने बताया कि बीते बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे एक व्यक्ति अपनी भेड़ों के साथ चरने के लिए पास के जंगल में गया था। जब वह घंटों तक घर नहीं लौटा तो परिवार और स्थानीय लोग लापता व्यक्ति की तलाश में जंगल की ओर दौड़ पड़े। घंटों तलाश के बाद शाम को परशोला नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला। मृतक की पहचान नजीर अहमद (60) पुत्र महमूद हरगा निवासी ब्रेसवाना डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद