फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्त बोले-बम-बम भोले

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व, लंबी कतारें में लगकर बाबा का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

- परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की, कई जगहों हुए कार्यक्रम, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

उधमपुर। जिलेभर में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे लगाए गए। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए।
जिला मुख्यालय में पवित्र देविका तट पर अलसुबह ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारें मंदिर परिसर से लेकर नदी तट तक लग गईं। दूरदराज क्षेत्रों से परिवार के साथ लोग भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे और पूरी आस्था से पूजा-अर्चना की। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कई भक्त झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस कर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा कर व्यवस्था बनाए रखे हुए थे। शाम तक मंदिर परिसर में भीड़ कम नहीं हुई। शिवभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा नजर आया। दर्शन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को भव्य जागरण किया गया जिसमें मुख्य पुरोहित ने भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें