फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि पर मेले की तैयारियां शुरू, सड़क की हालत सुधारी, गेस्ट हाउस की बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवखोड़ी रनसू में तीन दिवसीय मेले को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह, सजाई जा रहीं दुकानें
विज्ञापन



पौनी। शिवखोड़ी रनसू में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्तों की सुगम आवाजाही के लिए सड़कों का सुधार किया गया है। भोले बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों ने अभी से ही गेस्ट हाउस की बुकिंग करनी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रहा है कि महाशिवरात्रि के दो से तीन दिन पहले ही मंदिर के आसपास के सभी सराय व गेस्ट हाउस पूरी तरह बुक हो जाएंगे। इससे व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं।

दुकानदारों को उम्मीद है कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। भीड़ के कारण तीन दिन तक बाजार से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए दुकानें सजाईं जा रही हैं। दुकानदार अजीत शर्मा ने कहा कि पिछले साल व्यापार में काफी कमी आई थी। अब उम्मीद है कि यात्रा बढ़ेगी और बड़ी संख्या में भक्त खरीदारी करने के लिए पहुंचेंगे। श्राइन बोर्ड की ओर से मार्ग की स्थिति में सुधार किया गया जिससे भक्तों को आवाजाही में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर करीब दस दिन तक मेला चलता है। हालांकि प्रशासन की तरफ से तीन दिन तक मेला लगाया जाता है। लोग पहले ही दुकानों को लगाना शुरू कर देते हैं। अभी से चहल-पहल दिखनी शुरू हो गई है जिससे दुकानदारों काे मुनाफा होगा। साजन शर्मा के अनुसार मेले को लेकर कई दिन पहले से ही गेस्ट हाउस की बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से रंग-रोगन का काम जारी है। इस बार अधिक भीड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें