फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छोटा अमरनाथ गुफा में 14 को पहुंचेगी कांवड़ यात्रा, शुद्धमहादेव के लिए करेगी प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर छोटा अमरनाथ गुफा में दो दिन तक कार्यक्रम होंगे। 14 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद की कांवड़ यात्रा छोटा अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी। छड़ी पूजन के बाद गौरीकुंड व शुद्धमहादेव के लिए प्रस्थान करेगी। मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर दिनभर विशाल भंडारा होगा। साथ ही जागरण करवाया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर गुफा में पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


लंगर लगाने के लिए कल रनसू रवाना होगी मंडली
रियासी। महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय लंगर लगाने के लिए शिव शक्ति मंडली के सदस्य 13 फरवरी को रनसू रवाना होंगे। मंडली की तरफ से शनिवार, रविवार और सोमवार को भंडारा करवाया जाएगा। सदस्य सुभाष गंडोत्रा, सुदेश कुमार पूरी, सुरिंदर खजुरिया, संजय केसर, डिंपल पंडोह, अजय पंडोह, राजू पंडोत्रा, सुरेश शर्मा, राजिंदर बडू और तिलक राज पूरी ने बताया कि मंडली की तरफ से हर वर्ष तीन दिनी सेवा की जाती है। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर में स्थित प्राचीन बावली पर भंडारा चलेगा। दिन में कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें