फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी के सुरजीत पहलवान के नाम रहा शिवखोड़ी महाकेसरी दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी माली में फिजा बिलावर और तीसरे मुकाबले में कुलबीर बसंतगढ़ ने मारी बाजी
विज्ञापन

रनसु। महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन शिवखोड़ी केसरी दंगल करवाया गया। शिवखोड़ी दंगल कमेटी की ओर से श्राइन बोर्ड और पर्यटन विभाग के सहयोग से करवाए दंगल की शुरुआत सोमवार दोपहर एक बजे हुई। इसमें करीब 40 कुश्तियां हुई। स्थानीय के साथ ही बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
मुख्यातिथि के रूप में डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा मौजूद रहे। शिवखोड़ी केसरी दंगल का खिताब रियासी के सुरजीत सिंह पहलवान के नाम रहा। उन्होंने कन्हैया जाट निवासी गुरदासपुर को पटखनी देकर 12 हजार रुपये का नकद इनाम जीता। उन्हें भेंट स्वरूप गुर्ज व पट्टा भी दिया गया। उपविजेता पहलवान को नौ हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी माली के लिए फराज अली बिशनपुर (पंजाब) व फिजा बिलावर के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने खूब वाहवाही लूटी। काफी देर तक चले मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकलने पर दोनों पहलवानों का प्वाइंट पर मुकाबला कराया गया, जिसमें फिजा ने जीत हासिल कर नौ हजार रुपये का पुरस्कार पाया जबकि उपविजेता पहलवान को छह हजार रुपये मिले। तीसरी कुश्ती कुलवीर सिंह (कोट भलवाल, जम्मू) व बबलू (बसंतगढ़) के बीच हुई। यह मुकाबला भी रोमांचक रहा। जब कोई नतीजा नहीं निकला तो प्वाइंट पर मुकाबला शुरू कराया, जिसमें कुलबीर बसंतगढ़ ने बाजी मारी। उन्हें नौ हजार व उपविजेता को छह हजार रुपये नकद दिए गए। यहां जम्मू कश्मीर कुश्ती संग के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, एसएचओ रनसू नरेंद्र सिंह, कमेटी सदस्य राजेश सिंह नाग, बिट्टू कोहली, भगवान सिंह, शमशेर सिंह, रवि सिंह, सुरिंदर सिंह, पुली शर्मा, कुलदीप शर्मा, संदूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें