फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर ने जीता तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच

Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। सोमवार को टूर्नामेंट के नौवें दिन खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर ने बट्टल इलेवन क्रिकेट क्लब मजालता को हराकर सेमिफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

राजा राम सिंह स्टेडियम में दोपहर 12 बजे मुकाबला शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। टॉस जीतकर बिट्टल इलेवन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.1 ओवर में 152 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर ने 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमिफाइनल में प्रवेश किया। संवाद
अंतिम क्वार्टर फाइनल आज
प्रतियोगिता के संयोजक एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त हो जाएंगे और बुधवार से सेमिफाइनल मैच शुरू होंगे। आज चौथा क्वार्टर फाइनल एसएसआर क्रिकेट क्लब रामबन और उधमपुर क्रिकेट क्लब के बीच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें