चिनैनी। शिवनगरी से मशहूर चिनैनी के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खासकर मां पार्वती के विवाह स्थल मानतलाई में श्रद्धालुओं ने जहां पवित्र स्नान किया तो दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। मानतलाई मंदिर के पुजारी मक्खन लाल शर्मा ने बताया कि मां पार्वती की जन्मभूमि मानतलाई है। यहां भगवान शिव व मां पार्वती ने कुंड के साथ फिर लिए थे जो आज तलाई के रूप में परिवर्तित हो गया। कुंड मंदिर के बिल्कुल साथ है।
श्रद्धालु पहले तलाई में पवित्र स्नान करते हैं और फिर प्राचीन मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव विवाह की गाथा भी सुनी। इसके बाद भंडारा ग्रहण किया। दूसरी ओर सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, बैणी संगम, बाबा बुड्ढा केदारनाथ, मंदिर दौशाला में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन का सिलसिला चला।