फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तक उधमपुर पहुंचेगी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल के लिए मंजूर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीनरी सात जून तक उधमपुर तक पहुंचने की संभावना है। कंपनी ने मेकेनिकल डिवीजन उधमपुर को सात जून तक मशीनरी को पहुंचाने का समय दिया है। मेकेनिकल डिवीजन के एक्सईएन के अनुसार ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीनरी को कश्मीर ले जाने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जल्द ही जिला अस्पताल में मशीनरी को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

35 वेंटिलेटर की सुविधा मिलने के बाद दिसंबर, 2020 में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मंजूरी मिली थी। फरवरी, 2021 में इसके लिए राशि जारी कर दी गई। इसे लगाने का काम मेकेनिकल डिवीजन को सौंपा गया। कोरोना संकट के बीच अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इसका काम शुरू कर गया था। मौजूदा समय में ढांचा तो तैयार है, लेकिन अभी तक मशीनरी नहीं लगाई गई है। वहीं, इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाए हैं कि मशीनरी को उधमपुर के बजाए कश्मीर में स्थानांतरित कर दिया गया है और अब उधमपुर के लोगों को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इससे शहरवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है।
मेकेनिकल डिवीजन के एक्सईएन पीडी सिंह ने बताया कि कंपनी से हुए करार के अनुसार सात तक मशीनरी उधमपुर पहुंचनी है। अगर देरी होती तो कंपनी ने सूचित करना था। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। इसलिए संभावना है कि सात जून तक हर हाल में मशीनरी पहुंच जाएगी। मशीनरी को कश्मीर ले जाने का आरोप बेबुनियाद है। ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि मशीनरी को लगाने और चलाने में करीब सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें